बागेश्वर, मार्च 6 -- भराड़ी में प्रीमियर लीक क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला सुमटी बैसानी की टीम ने जीता। नेली ग्राउंड भराड़ी में शुक्रवार को पहला मुकाबला सुमटी बैसानी व नगर पंचायत कपकोट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सुमटी की टीम ने पहले खेलने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत की टीम 106 रन में ऑल आउट हो गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश ऐठानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, हरीश मेहरा, दीपक गड़िया, अंकित ऐठानी,जगमोहन ऐठानी, ईओ नगर पंचायत बलवंत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...