बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- सुमका गांव में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण फोटो 19 शेखपुरा 02 - प्रतिमा का अनावरण करते लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड के सुमका गांव में रविवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेदकर की प्रतिमा का लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन वंचित वर्ग के लिए समर्पित किया था। इनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश और समाज की उन्नति होगी। ग्रामीणों द्वारा चंदा कर प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। मौके पर विजय पासवान, राम पासवान, अमित कुमार आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.