सुमंत पाण्डेय बसपा से निष्कासित
बलिया, अक्टूबर 8 -- बलिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीनता के आरोप में शहर से सटे तिखमपुर निवासी और ग्राम प्रधान सुमंत पाण्डेय को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवण भारती ने इस आशय का पत्र जारी किया है। बताया है कि सुमंत पाण्डेय को कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, इसके बावजूद इनकी गतिविधियों और कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। इसके चलते पार्टी व मूवमेंट के हित में सुमंत पाण्डेय को निष्कासित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.