मऊ, जून 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के आह्वान पर मधुबन विधानसभा क्षेत्र के खीरीकोठा स्थित कार्यालय पर महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मधुबन विधानसभा के प्रभारी संतोष पाण्डेय ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के अदम्य साहस, शौर्य और सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधानसभा सहप्रभारी रितेश मल्ल, विधानसभा प्रभारी संतोष पाण्डेय ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सुहेलदेव समाज पार्टी ने मनाया विजय दिवस इस अवसर पर प्...