सुभासपा ने प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की टीम की जारी
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा ने प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की नई टीम जारी की है। अरुण राजभर पहले की तरह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता के पद पर बकरार रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में पीयूष मिश्रा, सुनील अर्कवंशी, सुभाष चंद्र यादव को जगह दी गई है। जितेंद्र भारती को युवा मंच, संजय अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ, सुशीला राजभर को महिला मंच का राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुनील कुमार सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा नई टीम में 14 मीडिया पैनलिस्ट भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.