गंगापार, अगस्त 25 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर मुस्तफाबाद, सहसों निवासी मनीष कुमार राजपूत को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, सुभासपा को गाजीपुर जनपद का सह- कोऑर्डिनेटर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डा. अरविन्द राजभर की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जिला एवं विधानसभा स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...