सुभासपा के पदाधिकारियों ने की बैठक
चंदौली, अप्रैल 26 -- सकलडीहा। सकलडीहा में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की बैठक हुई। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दावा किया कि पार्टी पूरे प्रदेश में 37 से 38 विधानसभा सीटों पर दावेदारी करेगी। राजभर ने बताया कि सकलडीहा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार बार हार चुकी है, इसलिए यह सीट सुभासपा को मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता सुभासपा जिलाध्यक्ष आनंद राजभर ने की। मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मनीषा सिंह, जिलाध्यक्ष आनंद राजभर, पंचम राजभर, धर्मेंद्र राजभर, राकेश राजभर, सीमा राजभर, कन्हैया गिरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.