देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना व आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राघवेंद्र राम द्विवेदी ने कहा कि राजनीतिक दल की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। संभावित प्रत्याशियों के चयन, उनके सामाजिक प्रभाव और जीत की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कि...