अमरोहा, अप्रैल 5 -- अमरोहा। सुभासपा की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश बलराज सिंह प्रजापति मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने व आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बेहद अहम है। बैठक में कन्हई राम प्रजापति, डा. जगत सिंह, इस्लामुद्दीन, इदरीश चौधरी, सुरेंद्र सिंह प्रधान, प्रीत चौधरी, आदेश अमरोही, मोहम्मद शफी, जसवीर सिंह चौहान, जितेन्द्र राणा, कृष्ण राणा, पदम सिंह, विनीत चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...