गाजीपुर, मई 12 -- गाजीपुर। सार्वजनिक उपयोग में लाये जाने वाले सरकारी भूमि पर सर्व समाज के लिए मैरेज हाल बनाने के लिए बनाया गया। कासिमाबाद तहसील के ग्रामसभा तिलठिया में जहुराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर ने अपनी निधि से मैरेज हाल की बाउंड्री का निर्माण कराया और उसका उदघाटन भी किया। अब मैरेज हाल की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं जिसका विरोध सुभासपा के बूथ अध्यक्ष सुभाष राजभर ने किया। सुभाष का आरोप है कि इसको लेकर थाना बरेसर की पुलिस ने 10 मई को थाने पर बुलाया और समझौते के लिए दबाव बनाया। उनकी बात नहीं मानने पर उसकी पीटाई कर दी। कार्यकर्ता ने इसको लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...