बस्ती, मई 6 -- बस्ती। खलीलाबाद में 10 मई को प्रस्तावित सुहेलदेव समाज पार्टी की समरसता महारैली की तैयारी बैठक मंगलवार को बस्ती सर्किट हाउस में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद वासित को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नामित किया गया। मोहम्मद वासित ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन किया है। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी, विनोद राजभर, बृजभूषण मिश्रा, मनोज राजभर, शिवप्रताप सिंह, सुनील पांडेय, लक्ष्मी देवी राजभर, अमन राजभर सहित अन्य लोगों ने मनोनयन पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.