अयोध्या, सितम्बर 25 -- अयोध्या, संवाददाता। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई। दोनों आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थनापत्र को लीगल डिफेंस काउंसिल ने नॉट प्रेस कर दिया। बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट में विवेचक द्वारा करीब 74 हजार पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बचाव पक्ष अब चार्जशीट का गहन अध्ययन करेगा। इसके बाद दोनों आरोपियों की ओर से नए सिरे से जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया जाएगा। मामले में बुधवार को विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान भी लिया है। शुक्रवार को सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत अर्जी पर सुनवाई प्रस्तावित थी। चार्जशीट दाखिल होने के बाद बचाव पक्ष ने वर्तमान ज...