वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कबीर विवेक परिवार की तरफ से दिया जाने वाला प्रो. शुकदेव सिंह स्मृति सम्मान इस वर्ष अध्येता और कवि सुभाष राय को प्रदान किया जाएगा। कथाकार प्रो.काशीनाथ सिंह, कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी और प्रो. आशीष त्रिपाठी की समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। सम्मान की सूचना कबीर विवेक परिवार की प्रमुख डॉ. भगवंती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मान सुभाष राय को विश्वविख्यात भक्ति कवयत्रियों पर केंद्रित पुस्तकों 'दिगम्बर विद्रोहिणी अक्क महादेवी' और 'आत्मसंभवा आंडाल' के लिए प्रदान किया जाएगा। दोनों पुस्तकें रज़ा न्यास की अध्येतावृत्ति पर लिखी और सेतु प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई हैं। शुकदेव सिंह स्मृति सम्मान के संयोजक हिंदी विभाग बीएचयू के प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रो. शुकदेव सिंह की ...