गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। जगदीश नगर में सुभाष युवा मोर्चा के कार्यालय पर संगठन का रविवार को 38वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। मोर्चे के संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा कि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन विभिन्न खेल प्रतियोगिता, वाद विवाद व अन्य देशभक्ति सामाजिक कार्य करता आ रहा है। इस दौरान डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, अनिल सिन्हा, राजीव गौतम, दिग्विजय सिंह, एनडी दीक्षित, सुभाष पांडेय, सुनील मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुभाष युवा मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...