सुभाष नगर से करगली बाजार तक सड़क जर्जर
बोकारो, मई 21 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल क्षेत्र फुसरो के सुभाष नगर से करगली बाजार मुख्य मार्ग में जर्जरता बढ़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे और बड़े-बड़े पत्थर-गिट्टी निकल आए हैं। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन काफी संख्या में वार्ड नंबर 1 से लेकर 6 तक बेरमो सिंह, रामनगर, तीन नंबर, जवाहर नगर, कारो बस्ती, फील्ड क्वायरी, सुभाष नगर, बिरसानगर व अमलो बस्ती सहित अन्य जगह के लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में कभी भी सड़क की जर्जरता की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता है। भाजपा फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा के मंत्री सह युवा समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने कहा कि जर्जर सड़क पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि इस सड़क पर से स्कूली वैन और इमरजेंसी मरीज की गाड़ी भी गुजरती है। ऐसे में सीसीएल बीएंडके जीएम एसके झा व करगली प्रबंधक नवनीत कुमार सिंह से मांग है कि सुभाष नगर मार्ग से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.