हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सुभाष नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है। सोमवार को बंदरों ने हमलाकर स्थानीय निवासी रचना बुधलाकोटी को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों के आतंक की सूचना नगर निगम को कई बार दी गई है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बंदरों के डर से बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। दिनभर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बंदरों को पकड़कर जल्द क्षेत्र से बाहर किया जाए। वहीं नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में टीम बंदरों को पकड़ रही है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...