शाहजहांपुर, मार्च 8 -- होली के दिन सुभाष नगर मोहल्ले में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। मामला होली के दिन का है, जब सुभाष नगर मोहल्ले में कुछ लोगों ने मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। दूसरे दिन मोहल्ला निवासी राजकुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अमर सिंह यादव, अंकित यादव, अजय यादव, कुनाल यादव, अन्नू उर्फ अनुराग यादव और गंजू उर्फ अंकुर यादव समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। शनिवार को अशफाक नगर पुलिस चौकी क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.