रुडकी, मार्च 9 -- रुड़की। सुभाष नगर क्षेत्र में सोमवार को दिन में अचानक एक बड़ा पीपल का पेड़ गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरते ही आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पेड़ गिरने से वहां से गुजर रही विद्युत लाइन और इंटरनेट के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। इस घटना के कारण आजाद नगर से पनियाला की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। लोगों को मजबूरन गलियों के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.