सुभाष नगर में नलों से आ रहे दूषित पानी ने बढ़ाई चिंता
हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। सुभाष नगर स्थित कोहली गार्डन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति के दौरान नलों में दूषित पानी आने से स्थानीय लोग खासे परेशान रहे। क्षेत्रवासियों ने पेयजल लाइन की जांच कर स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रीय निवासी और देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे गमलों में लगे पौधों को पानी देने के लिए बाल्टी भर रहे थे, तब नल से काफी गंदा और मटमैला पानी निकल रहा था। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल लाइन में इस प्रकार का दूषित पानी आना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और इससे विभिन्न बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। दल्ली ने जल संस्थान के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए पेयजल लाइन की जांच कर शीघ्र सुधारात्मक कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.