सुभाष नगर में एक फेस लाइट न रहने से परेशानी
सिद्धार्थ, मई 29 -- उस्का बाजार। कस्बा के सुभाष नगर वार्ड में गुरुवार को एक फेस लाइट न रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं और इसका खामियाजा इस भीषण गर्मी में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड के अजीत मोदनवाल ने कहा है कि यहां आए दिन बिजली व्यवस्था खराब रहती है। बिजली विभाग जितनी सक्रियता बिल वसूलने में दिखाता है उसका आधा भी फाल्ट ठीक करने में दिखाता तो लोगों को काफी राहत मिलती। वार्ड के लोगों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज लोग बेहाल, विभाग का ध्यान नहीं यह भी पढ़ें- रात की रोस्टिंग के दौरान जवाब नहीं देते अफसर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.