महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। जल भराव की समस्या से जूझ रहे सुभाष नगर के वाशिंदों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई। डीएम ने समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए तो पालिका ने नाला की सफाई कराई। अधिशाषी अधिकारी ने नाला सफाई के कार्यो का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिए। सुभाष नगर में किशोर मंच के पीछे जल भराव की समस्या वर्षो पुरानी है। जल भराव होने के कारण लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है। परेशान लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र देकर समस्या को बताया। लोगों का कहना है कि नाला न होने से मैदान में पानी भर जाता है। यह भी पढ़ें- मेयर ने दिए नाले की सफाई करने के निर्देश पालिका के द्वारा पूर्व में कच्चा नाला से पानी निकालने की व्यवस्था की थी मगर यह नाला चोक हो गया ह...