प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तीसरे दिन तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रैली सुभाष चंद्र बोस चौराहे से शुरू होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन तक पहुंची। बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर लोगों में उत्साह नजर आया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: देशभक्ति के रंग में निकली तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, होमगार्ड विभाग और भारत स्काउट एंड गाइड्स ...