शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिला प्रशासन ने शहरवासियों को राहत देने के लिए नई पहल शुरू की है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शहर के सबसे व्यस्त सुभाष चौराहा को 'कूल स्पॉट' के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत चौराहे पर वाटर मिस्ट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे हवा में बारीक पानी की फुहार छोड़ी जाएगी और आसपास का तापमान कम करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को तेज धूप और लू के बीच काफी राहत मिलेगी। सुभाष चौराहा शहर का प्रमुख और भीड़भाड़ वाला इलाका है, ऐसे में यहां यह प्रयोग प्रभावी साबित होने की उम्मीद है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बीते दिनों हीटवेव से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.