सुभाष चौक रोड पर कंक्रीट मिक्सर ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी के राजीव चौक-सुभाष चौक रोड पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब कंक्रीट मिक्सर लेकर जा रहे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। इस्लामपुर गांव के पास हुई इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत यह रही कि ट्रक के चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और जलते हुए वाहन से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। शहर में चलते वाहन में आग लगने की एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) ट्रक इस्लामपुर गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक के केबिन के पास अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। चालक सौरव गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को किनारे लगाया और तुरंत नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.