सुभाष चौक में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन
रामगढ़, जुलाई 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला द्वारा शुक्रवार की संध्या शहर के सुभाष चौक पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के दोहरे रवैये एवं झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के हितों की बात करने का दिखावा करती है, लेकिन जब झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय होता है तो उसके नेताओं की चुप्पी और दोहरा रवैया सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के सम्मान, अधिकार एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.