सुभाष चौक के पास जल मंदिर का उद्घाटन
रांची, जून 11 -- रांची,वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय परिसर के सुभाष चौक के पास रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा निर्मित स्थायी पेयजल केंद्र 'जल मंदिर' का उद्घाटन गुरुवार को आरयू कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने किया। उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना की। क्लब के निदेशक और दानदाता रोटेरियन रमेश धरणीधारका ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस केंद्र के लिए 450 फीट गहरा बोरवेल किया गया है। यहां निर्बाध आपूर्ति के लिए सोलर पैनल, सबमर्सिबल पंप, वाटर प्यूरिफायर और वाटर कूलर लगाए गए हैं। मौके पर कुलसचिव जीसी साहू, डॉ पीके झा, डॉ स्मृति सिंह, डॉ दिलीप प्रसाद, संजय कुमार, डॉ अजय लाकड़ा, अजय कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.