सुभाष चौक के आसपास से हटाया अतिक्रमण
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़,नगर प्रतिनिधि । छावनी परिषद की टीम ने जेसीबी के साथ सुभाष चौक के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सुभाष चौक के निकट बड़े व्यवसाय, मिष्ठान भंडार आदि पर जेसीबी चला कर अति कर्मित भूमि को मुक्त कराया गया। मालूम हो सुभाष चौक के निकट मिष्ठान भंडार संचालक दुकान से बाहर बोर्ड व स्टॉल बनाकर व्यवसाय कर रहे थे।जमीन कब्जा किया गया था। जिसे आज अतिक्रमण के दायरे से मुक्त किया गया.। छावनी परिषद के टीम के ओमप्रकाश चौहान, श्रीनिवास राव ने बताया होटल वह मिष्ठान भंडार संचालकों को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। जिसे अभियान के तहत शक्ति से हटा दिया गया। इसी क्रम में कई सामग्री भी जप्त किए गए हैं। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.