मुरादाबाद, जनवरी 23 -- चित्रांश समाज ने सुभाष चंद्र बोस पार्क पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। भारी तादाद में चित्रांत समाज के लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। परमानंद सक्सेना ने नेताजी द्वारा देश के लिए किए गए त्याग पर प्रकाश डाला। प्रदीप वर्मा व रचित माथुर ने नेताजी की संगठन शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि चित्रांश समाज सहित पूरा देश नेताजी का हमेशा ऋणी रहेगा। इस बीच चित्रांश समाज ने नितिन नवीन को भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया और मिठाई का भी वितरण किया, कहा कि चित्रांश समाज जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेगा। इस मौके पर रघुनाथ सक्सेना, विशाल सक्सेना, अमित सिन्हा,मनोज सक्सैना, विकास सक्सेना, आशीष भटनागर, निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.