लातेहार, जनवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि भीम प्रसाद, दीपक तिवारी, जिप सदस्य कन्हाई सिंह,पंसस प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगो ने सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर भारत के इस महान सपूत को नमन किया। मौके पर अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,सांसद प्रतिनिधि भीम प्रसाद और पंसस प्रवीण कुमार ने कहा कि नेताजी ने अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता से आजाद हिंद फौज के माध्यम से युवाओं को संगठित किया था। उन्होने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' महाघोष के प्रणेता, 'नेताजी' ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी थी। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.