भदोही, जनवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर क्षेत्र के सुंदरपुर में शुक्रवार को विराट बिरहा का आयोजन हुआ। बिरहा का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे जौनपुर मल्हनी विधायक लकी यादव और विशिष्ट अतिथि बृजलाल यादव और हाकीम लाल बिंद ने संयुक्त रूप से की। बिरहा सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ी रही। बिरहा गायक उपेंद्र लाल यादव, मनोज लाल यादव वाराणसी और नीलम यादव प्रयागराज ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक अनुराग यादव ने बताया कि बसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर यहां पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है। मुख्यअतिथि विधायक लकी यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। का कि सरस्वती पूजा है और सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इस पर हम सबको गर्व होना चाहिए कि हमारे देश को आजादी दिलाने में...