जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तथा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को देश के नाम पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार सरस्वती सदन से प्रारंभ होकर रोवर्स-रेंजर्स भवन में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक निकाली गई। संकाय भवन में विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतिओगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह तथा एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर आलोक सिंह धर्मराज ने संयुक्त रूप से किया। जदयात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति गीतों से विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। रोवर्स-रेंजर्स भवन पहुंचने पर सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.