गुड़गांव, जनवरी 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ मिलकर शहीद यादगार मंच हरियाणा की ओर से शुक्रवार को लक्ष्मण विहार के हर्ष विद्या केंद्र में नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाए और उनके योगदान को याद किया। शहीद यादगार मंच हरियाणा की तरफ से महापुरुषों की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में समर्पित की। शहीद यादगार मंत्र के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने नेताजी के जन्म और पारिवारिक जीवन के बारे में जानकारी दी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर में एक हिंदू बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था। नेताजी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.