नई दिल्ली, अगस्त 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वतः संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ वकील पर भड़क गई। CJI ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि हर मामले में स्वतः संज्ञान लेने की जरूरत नहीं है। CJI ने वकील से कहा कि अगर उसे टिप्पणियों से इतनी ही आपत्ति है तो वह अलग से याचिका दाखिल करें। इससे पहले वकील ने कोर्ट से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की थी। वकील ने आरोप लगाया था कि सांसद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। हालांकि CJI सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि जब एक सक्षम वकील मौजूद है, तब खुद से ...