लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखण्ड के हिरही स्थित सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा का आयोजन श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आचार्य केशव पाठक द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी और प्रखंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लेकर विद्यालय परिवार को शुभकामना दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। विद्यालय की वॉर्डन शिखा रानी, शिक्षकगण सत विजय, गंगाधर कुमार, उमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। ...