सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन शुरू
गुड़गांव, जुलाई 7 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निस्वार्थ सेवाएं देने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति और संस्थान 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर की जाती है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए व्यक्ति के साथ-साथ संस्थान, स्वैच्छिक संगठन, कॉर्पोरेट संस्थाएं, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, प्रतिक्रिया एवं वर्दीधारी बल सहित अन्य संगठन भी आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक आवेदक awards.gov....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.