सुभाष कॉलेज में मेधावी छात्राओं के सम्मान पाकर खिले चेहरे
लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता।अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने शुभारंभ किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने 68 मेधावी छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि आज की बेटियां सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार छात्राओं के समुचित विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि मोबाइल पर अपना समय नष्ट न करें। अपने कॅरियर पर ध्यान दें। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या प्रो. रश्मि बिश्नोई ने बताया कि सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में कला विषय की आस्था शुक्ला, विज्ञान में नैंसी त्रिपाठी, कश्मीरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.