लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- खीरी जिले के बीरसिंहपुर गांव में रहने वाला युवक न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है। अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से में रहने वाले सुभाष विश्वकर्मा ने इस परीक्षा में आल इंडिया रैंकिंग में 292 रैंक हासिल की है। सुभाष ने बताया कि चयन प्रक्रिया दो चरणों में हुई। पहले चरण में 292वीं रैंक मिली वहीं दूसरे चरण में हुए व्यक्तिगत साक्षात्कार में 77.58 अंक हासिल किए जो उनकी श्रेणी में सर्वाधिक रहे। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका अंतिम चयन एनपीसीआईएल में साइंटिफिक अधिकारी ग्रुप एक पर हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में रहने वाले सुभाष ने सीमित संसाधनों और अनेक कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। सुभाष ने अपनी इस सफ...