सुभाषनगर में 74 वर्षीय बुजुर्ग मिले स्वाइन फ्लू संक्रमित
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। सुभाषनगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और तेज बुखार आ रहा था। डॉक्टर के परामर्श पर उन्होंने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की जानकारी दर्ज कर निगरानी शुरू कर दी है। जिले में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 33 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौसम में बदलाव के बीच बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.