बरेली, मई 4 -- एलाइंस एयर में कार्यरत एयर होस्टेस सोमवार सुबह अपने घर में ही सोफे पर मृत मिली। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों का कहना है कि तबादले को लेकर इन दिनों वह तनाव में थी। सुभाषनगर की रामचंद्रपुरम कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय भानु प्रिया दिल्ली में एलाइंस एयर में एयर होस्टेस थी। उसके पिता की वर्ष 2022 और मां की वर्ष 2024 में मौत हो चुकी थी। यहां पर वह अपनी मौसी बिंदु देवी के साथ रहती थी। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दिल्ली से घर आई और खाना खाने के बाद सोफे पर ही सो गई। रविवार सुबह करीब सात बजे परिवार वालों ने भानु प्रिया को जगाने की कोशिश की तो मौत हो चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.