सुभाषनगर में गेस्ट हाउस, मकानों और दुकानों पर चलेगा बुलडोजर
बरेली, मई 25 -- सुभाषनगर क्षेत्र में नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जों का बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम की जांच में खुलासा हुआ है कि निगम की जमीन का बैनामा कराकर उस पर मकान, दुकानें, होटल और गेस्ट हाउस तक बना दिए गए। अब निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए कब्जेदारों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। संपत्ति विभाग की टीम द्वारा किए गए सर्वे में मौके पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के प्रमाण मिले हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नोटिस अवधि पूरी होने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि नगर निगम को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद संपत्ति विभाग ने पुराने रिकॉर्ड, नक्शे और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि निगम की जमीन का कथित रूप से बैनामा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.