बरेली, अप्रैल 6 -- सेटेलाइट बस अड्डे के पास खुले नाले में गिरने से हुई युवक की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार रात एक और हादसा हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से इस बार युवक को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन यह हादसा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठा रहा है। बार-बार हादसा होने के बावजूद नगर निगम खुले नालों को ढकने में गंभीर नहीं दिख रहा है। सुभाषनगर स्थित राजीव तिलक कॉलोनी के पास शनिवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार युवक अचानक खुले नाले में गिर गया। राहगीरों ने तुरंत ही शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और युवक को आननफानन नाले से निकाल लिया। इसके करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को भी बाहर निकाल जा सका। लोगों का कहना है कि कई बार उन्होंने नगर निगम में इस खुले नाले को ढकवाने के लिए कहा, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.