शाहजहांपुर, मार्च 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सदर बाजार थाना क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में होली के दिन दबंगों ने घर में घुसकर फायरिंग और तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब दो दर्जन लोग तमंचे और लाठी-डंडे लेकर किसानों वाली पुलिया के पास स्थित एक घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने कई राउंड फायरिंग की और घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। अचानक हमले से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए और दरवाजे बंद कर जान बचाई। फायरिंग और हंगामे से मोहल्ले के लोगों में भी डर फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। मामले को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...