सुभारती विवि में जल्द होगा मधु हर सम्मान
मेरठ, जुलाई 22 -- सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्रीय एकता मजबूत करने के उद्देश्य से सनातन संगम न्यास और स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के संयुक्त तत्वावधान में जल्द ही 'मधु-हर सम्मान' होगा। यह प्रोग्राम सुभारती विवि कैंपस में होगा और इसमें देशभर के प्रेरणादायी परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए ऐसे दंपतियों से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्होंने अपने पुत्र या पुत्री का अंतर्जातीय विवाह कराकर सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दिया है। न्यास के अनुसार इसके लिए अनेक आवेदन मिले हैं और समाज के विभिन्न वर्गों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। न्यास ने कहा कि यदि किसी अन्य ऐसे दम्पत्तियों का पता चलेगा तो उन्हें भी इस सम्मान समारोह में सम्मिलित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.