मेरठ, अप्रैल 17 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के 'लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज' विभाग द्वारा वर्तमान युग के अत्यंत प्रासंगिक विषय 'बौद्धिक संपदा अधिकार' पर एक गरिमामयी अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। डॉ. निशा राणा ने विविध पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क जैसे तकनीकी विषयों को अत्यंत सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ साझा किया। विभागाध्यक्ष डॉ. तारक नाथ प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और डॉ. किरन रानी पंवार के सफल समन्वय में आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समन्वयक डॉ. किरन रानी पंवार ने भी विचार रखे। उन्होंने मुख्य वक्ता डॉ. निशा राणा का आभार व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. तारक नाथ प्रसाद के निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। यह भी पढ़ें- रिसर्च मेथाड...