मेरठ, अप्रैल 13 -- स्वामी विवेकानंद शोध पीठ व स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय को उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं समाजोन्मुखी कार्यों के लिए वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान डाकिन कालिकाता क्रीरा ओ संस्कृति परिषद (सेवा प्रतिष्ठान) द्वारा अजय कुमार दास सेवा फाउंडेशन के सहयोग से प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह पुरस्कार स्वामी विवेकानंद शोध पीठ द्वारा किए जा रहे उन बहुआयामी प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर शोध पीठ की संयोजिका प्रो. मोनिका मेहरोत्रा को उनके अथक परिश्रम और विजनरी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने इस उपलब्धि पर ह...