मेरठ, अगस्त 31 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि, भारत विकास परिषद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्तूबर को होने वाले अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। महापर्व की विस्तृत रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों व जनसहभागिता को लेकर मेरठ के प्रमुख उद्योगपतियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ द मार्स रिसॉर्ट में विशेष संगोष्ठी हुई। इसमें महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। संगोष्ठी में सुभारती समूह के संस्थापक एवं महापर्व के प्रणेता डॉ. अतुल कृष्ण, भारत विकास परिषद, हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. सरल माधव, महापर्व आयोजन समिति अध्यक्ष कर्नल राजेश त्यागी, एसएम (सेनि.), नेताजी सुभाषचंद्र बोस समिति अध्यक्ष एवं उद्योगपति-समाजसेवी अजय गुप्ता सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रह...