मेरठ, नवम्बर 14 -- सुभारती विश्वविद्यालय में 18 नवंबर से अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से संबद्ध स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मिशन खेलो इंडिया और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में होगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि अस्मिता लीग को इस बार एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के समन्वय से देश के 300 जिलों में वहां के जिला एथलेटिक्स संघों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। मेरठ ज़िला एथलेटिक्स संघ भी 18 नवंबर से इस आयोजन को जरनल मोहन सिंह स्टेडियम, सुभारती विश्विद्यालय मेरठ में करेगा। प्रतियोगता में 12 से 16 वर्ष तक की महिला खिलाड़ी भाग ले सकतीं हैं, जिनको दो ग्रुप अंडर 14 और अंडर 16 में प्रतिभाग करना होगा। अंडर 14 वर्ग में बालिका के लिए तीन स्पर्धाएं होंगी, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.