मेरठ, सितम्बर 21 -- मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ पहुंच गए हैं। वे सुभारती विवि के मांगल्य कन्वेंशन सेंटर में युवा संवाद में हिस्सा ले रहे हैं। मेरठ पहुंचने पर मोदीपुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मोदीपुरम में बुलडोजर भी प्रदर्शित किए गए हैं। परंपरागत बीण और ढोल बजाने वाले कलाकार स्वागत में मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुभारती विवि पहुंचकर यहां स्थित कारगिल स्मृति उपवन और इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक उपवन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। मेरठ में भाजपा अध्यक्ष की यह पहली यात्रा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मेरठ पहुंच चुके हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेरठ पहुंचने वाले हैं। यह भी पढ़ें- मेरठ पहुंचे नितिन नवीन सुभारती ...