सुभारती अस्पताल में सर्जनों ने सीखीं आधुनिक सर्जरी तकनीकें
देहरादून, जून 30 -- देहरादून। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में एसपीएआरसी प्रोक्टोलॉजी ऑब्जर्वरशिप प्रोग्राम-2026 का सफल आयोजन किया गया। मेरिल एंडो सर्जरी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बवासीर (हेमोरॉयड्स) एवं फिशर के उपचार में आधुनिक और न्यूनतम हस्तक्षेपकारी (मिनिमली इनवेसिव) तकनीकों के बारे में चिकित्सकों को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में शल्य चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिनव पुरी ने एमआईपीएच सहित सर्जरी की नवीनतम तकनीकों पर वैज्ञानिक व्याख्यान दिए और एनोरेक्टल मॉडल पर डेमो दिया। मुख्य आकर्षण बवासीर के पांच और फिशर के दो लाइव ऑपरेशन रहे, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को जटिल प्रक्रियाओं की बारीकियां समझाई गईं।अस्पताल यह भी पढ़ें- विज्ञापन : आधुनिक तकनीकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.