देहरादून, जून 2 -- देहरादून। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा द्वारा सेलाकुई स्थित मैसर्स अमेटो ऑटोमोटिव प्रा. लि. में एक व्यापक कॉर्पोरेट हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस सेमिनार में कंपनी प्रबंधन सहित 50 से अधिक कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशालामुख्य वक्ता के विचार मुख्य वक्ता सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने बताया कि भारत में हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु तंबाकू ज...